उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?
(A) सतपाल महाराज
(B) तीरथ सिंह रावत
(C) पुष्कर सिंह धामी
(D) भुवन चन्द्र खण्डूरी
Answer : पुष्कर सिंह धामी
Explanation : उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है। उन्होंने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 2 जुलाई 2021 को इस्तीफे के बाद उन्हें उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुना गया। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उनके पिता सैनिक थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बीच सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ली। तीन बहनों के बाद घर का अकेला बेटा होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हमेशा बनी रही।
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह साल 2002 से 2008 तक इस पद पर रहे थे। धामी के अलावा, परिवार में उनकी तीन बहन भी हैं। उनके पिता पूर्व में भारतीय सेना में भी रह चुके हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की खटीमा सीट से लगातार दो बार जीत हासिल की। साल 2012 से 2017 तक वे विधायक रहे और फिर 2017 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली। वहीं, साल 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एबीवीपी में विभिन्न पदों पर भी काम किया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams