सीवी रमन की मृत्यु कब हुई?

(A) 7 नवंबर, 1888
(B) 21 नवंबर, 1970
(C) 5 दिसंबर, 1971
(D) 21 जनवरी, 1975

Answer : 21 नवंबर, 1970

Explanation : सीवी रमन (CV Raman) की मृत्यु 21 नवंबर, 1970 में 82 साल की आयु में हुई थी। वह पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था। वह मशहूर वैज्ञानिक सुब्रमण्‍यन चंद्रशेखर के चाचा थे। 'चंद्रशेखर लिमिट' की खोज के लिए सुब्रमण्‍यन को 1983 में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया। सर सीवी रमन (CV Raman) का जन्‍म ब्रिटिश भारत में तत्‍कालीन मद्रास प्रेजीडेंसी (तमिलनाडु) में 7 नवंबर, 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे। सीवी रमन ने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अविस्‍मरणीय योगदान दिया। इसके तहत जब प्रकाश किसी पारदर्शी मैटेरियल से गुजरता है तो उस दौरान प्रकाश की तरंगदैर्ध्‍य में बदलाव दिखता है। इसी को रमन प्रभाव कहा जाता है। प्रकाश के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सर सीवी रमन को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। रमन प्रभाव के लिए ही 1954 में उनको सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा गया था।

सीवी रमन को विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 1929 में नाइटहुड, वर्ष 1954 में भारत रत्न तथा वर्ष 1957 में लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 'रमन प्रभाव' विश्व को दिए गए इस अनूठी खोज के बाद ही उन्हें वर्ष 1930 में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस तरह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले सीवी रमन पहले भारतीय वैज्ञानिक बने।
Tags : नोबेल पुरस्कार सीवी रमन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cv Raman Ki Mrityu Kab Hui