दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2019 किसे मिला?
(A) अक्षय कुमार
(B) सलमान खान
(C) धर्मेन्द्र
(D) अमिताभ बच्चन
Explanation : दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2019 अमिताभ बच्चन को मिला है। 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड प्रदान करने की घोषणा 24 सिंतबर, 2019 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा की गई। हिंदी सिनेमा में 50 वर्षों तक बेहतरीन उपलब्धियों के लिए अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई है।
अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1969 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। इस फिल्म में सात भारतीयों द्वारा गोवा को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराने के अभियान का चित्र प्रस्तुत किया गया था। अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा 15 फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। दादासाहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई, जिस समय अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्मों में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार 'भारतीय सिनेमा के जनक' दादासाहेब फाल्के के नाम पर है, जिन्होंने वर्ष 1913 में पहली भारतीय फिल्म 'राजा हरिशचंद' का निर्माण किया था। यह एक मूक फिल्म थी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल (Golden Lotus) अंगवस्त्र तथा रु 10 लाख की नगद राशि प्रदान की जाती है। 1969 में प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : पुरस्कार और सम्मान, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams