दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

(A) अमिताभ बच्चन
(B) कसीनथुनी विश्वनाथ
(C) रजनीकांत
(D) विनोद खन्ना

Answer : रजनीकांत

Explanation : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2021 रजनीकांत को दिया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। फिल्म इंडस्ट्री में 45 वर्ष तक अपने योगदान के लिए रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मान‍ित किया गया। रजनीकांत को भारत सरकार ने साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वह अपने फैंस के बीच ‘थलाइवर’ के रूप में माने जाते हैं। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार यह हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार माना जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1969 में हुई थी। सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर यह सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाता है। दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार के तहत दस लाख रुपए नगद और स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है। दादा साहेफ फाल्‍के ने पहली फ‍िल्‍म राजा हरिश्चन्द्र का निर्माण किया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar 2021 Kise Diya Gaya