दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2021 किसे मिला?

(A) अक्षय कुमार
(B) सलमान खान
(C) रजनीकांत
(D) अमिताभ बच्चन

Answer : रजनीकांत (Rajinikanth)

Explanation : दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2021 रजनीकांत (Rajinikanth) को मिला है। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (51st Dadasaheb Phalke Award) मिलने की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने 1 अप्रैल 2021 को दी। 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।

रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की। लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई। ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।

दादासाहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई। फिल्मों में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार 'भारतीय सिनेमा के जनक' दादासाहेब फाल्के के नाम पर है, जिन्होंने वर्ष 1913 में पहली भारतीय फिल्म 'राजा हरिशचंद' का निर्माण किया था। यह एक मूक फिल्म थी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल (Golden Lotus) अंगवस्त्र तथा रु 10 लाख की नगद राशि प्रदान की जाती है। 1969 में प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar 2021 Kise Mila