दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम क्या है?

Answer : धुंडीराज गोविंद फालके

Explanation : दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविंद फालके (Dhundiraj Govind Phalke) है। भारतीय सिनेमा के संस्थापक धुंडीराज गोविंद यानी दादा साहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को त्रयंबक, महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने नासिक से पढ़ाई की और सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई में नाटक और फोटोग्राफी की ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने जर्मनी जाकर फिल्म बनाने की शिक्षा हासिल की। इसके बाद भारत वापस आकर उन्होंने फिल्में बनानी शुरू की। दादा साहेब ने साल 1913 में 'राजा हरिश्चंद्र' से डेब्यू किया जो भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्म है। राजा हरिश्चंद्र बनाने के बाद उन्होंने साल 1917 में लंका दहन बनाई थी। इस फिल्म की भी खूब प्रशंसा की गई थी। दादा साहब ने करीब 100 फिल्में बनाईं, इसमें फीचर, लघु फिल्म सहित कई वृत्त चित्र शामिल हैं। 16 फरवरी, 1944 को नाशिक में इनका निधन हुआ।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dadasaheb Phalke Ka Pura Naam Kya Hai