दक्कन पठार किस देश में स्थित है?
(A) चीन
(B) नेपाल
(C) भारत
(D) म्यामांर
Explanation : दक्कन पठार भारत देश में स्थित है। इसके पश्चिम में पश्चिमी घाट, पूर्वी में पूर्वी घाट और उत्तर में सतपुड़ा, मैकाल और महादेव पहाड़ियां हैं। दक्कन का पठार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों में स्थित है। यह लावा निर्मित पठार हैं। इसकी औसत ऊंचाई 600 मीटर है। महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी नदियां पश्चिम से पूर्व की दिशा में प्रवाहित होती है। यह पठार मुख्यतः लावा से बना हुआ है। इसलिए इसकी औसत ऊंचाई 600 मीटर है। दक्षिण में यह पठार 1,000 मीटर ऊंचा है। इसे दक्कन का लावा पठार भी कहते हैं।
....और आगे पढ़ें
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams