दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी कौन सी है?

(A) ब्लोएम्फ़ोन्तेइन
(B) केप टाउन
(C) प्रिटोरिया
(D) टोरंटो

Answer : ब्लोएम्फ़ोन्तेइन (Bloemfontein)

Explanation : दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लोएम्फ़ोन्तेइन (Bloemfontein) है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केप टाउन (Cap Town) और प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया (Pretoria) है। दक्षिण अफ़्रीका अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है।
Tags : दक्षिण अफ्रीका भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Dakshin Africa Ki Nyayik Rajdhani Kaun See Hai