दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है?

(A) आटाकामा
(B) कोलोरेडो
(C) कालाहारी
(D) थार

Answer : थार

Explanation : दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा थार मरुस्थल है। इसे ‘ग्रेट इंडियन डिजर्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। थार रेगिस्तान का नामकरण पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक जिले ‘थारपारकर’ के नाम पर दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यह क्षेत्र चोलिस्तान के नाम से भी जाना है। थार मरुस्थल जिसकी क्षेत्रफल 260 वर्ग किमी. है यह भारत व पाकिस्तान में स्थित है। यह भारत के चार प्रदेशों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा गुजरात में फैला हुआ है। इस रेगिस्तान का अधिकांश क्षेत्र, लगभग भारतीय थार क्षेत्र का 60 प्रतिशत हिस्सा पश्चिमी राजस्थान में स्थित है। थार रेगिस्तान में कोई-कोई टीले तो 150 मीटर तक ऊंचे होते हैं। इस रेगिस्तान के कुछ ही हिस्सों में रेत के सक्रिय टीले मिलते हैं। आटाकामा मरुस्थल-उत्तरी चिली (द. अमेरिका) का मरुस्थल है इसका क्षेत्रफल 180 वर्ग किमी. है। कोलोरेडो-USA का मरुस्थल (उत्तरी अमेरिका)। कालाहारी-वोत्सवाना (अफ्रीका) का मरुस्थल, इसका क्षेत्रफल 520 वर्ग किमी. है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा (अफ्रीका महाद्वीप 8400 वर्ग किमी.) है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dakshinn Asia Ka Sabse Bada Marusthal Kon Sa Hai