दालचीनी फल है या बीज?

(A) फल
(B) बीज
(C) पेड़ की छाल
(D) फल और बीज दोनों

Answer : पेड़ की छाल

Explanation : दालचीनी न तो फल है और न ही बीज। दालचीनी सिन्नेमोमम ज़ाइलैनिकम ब्राइन (Cinnamomum zeylanicum Breyn.) नामक पेड़ की छाल का नाम है जिसे अंग्रेजी में ‘कैशिया बार्क’ का वृक्ष कहा जाता है। दालचीनी का वानस्पतिक नाम है सिनामोन और यह सूखे मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। दालचीनी के पेड़ पूर्ण विकास पर 6-15 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच जाता है। दालचीनी पश्चिमी घाट के जंगलों में देखा जाता है और व्यावसायिक रूप से इसकी खेती केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में की जाती है। गरम मसालों में दालचीनी का उपयोग भारत में हजारों वर्षों से होता आ रहा है। इतिहास से भी पता चलता है कि भारत से इसका निर्यात अरब, मिस्र, ग्रीस, इटली और यूरोप के सभी देशों में होता था। बाइबिल में भी इसका उल्लेख है।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dalchini Fal Hai Ya Beej