दामोदर घाटी निगम की स्थापना कब हुई थी?

(A) 7 मार्च, 1950
(B) 15 अप्रैल, 1954
(C) 7 जुलाई, 1948
(D) 21 अगस्त, 1947

Answer : 7 जुलाई, 1948

Explanation : दामोदर घाटी निगम की स्थापना 7 जुलाई 1948 को हुई थी। यह देश की ऊर्जा का सूत्रधार है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध बनाने के लिए ही इसकी स्थापना की थी। अमेरिका की टेनेसी घाटी योजना से प्रभावित होकर ही भारत सरकार ने 1948 ई. में दामोदर घाटी निगम की स्थापना एक अधिनियम बनाकर बिहार तथा पश्चिम बंगाल की सरकार के साथ मिलकर की थी, जिससे इसके जल का उपयोग सिंचाई में किया जा सके और साथ ही बिजली का उत्पादन भी किया जा सके। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) स्वतंत्र भारत की प्रथम प्रमुख बहुद्देशीय समेकित नदी घाटी परियोजना है, जो यूएसए की परियोजना टेनिसी घाटी प्राधिकरण के अनुरूप देश की संविधान सभा के अधिनियम 1948 संख्या 14 के तहत 7 जुलाई 1948 को अस्तित्व में आया। डीवीसी का अधिकार क्षेत्र दामोदर नदी के बेसिन के करीब 24.235 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके पावर प्लांट झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में हैं। इसकी शाखाएं ऊपरी घाटी में झारखंड के दो जिले धनबाद एवं बोकारो में समग्र रूप से एवं अन्य आठ जिलों में आंशिक रूप से है। वहीं पश्चिम बंगाल के व‌र्द्धमान, हुगली, हावड़ा, बांकुड़ा एवं पुरुलिया में भी है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Damodar Ghati Nigam Ki Sthapna Kab Hui Thi