दामोदर नदी कहां से निकलती है?

(A) तिब्बत से
(B) छोटानापुर के पठार से
(C) नैनीताल के पास से
(D) सोमेश्वर पहाड़ी के पश्चिमी ढाल से

Answer : छोटानापुर के पठार से

Explanation : दामोदर नदी छोटानापुर के पठार से निकलती है। तिब्बत से निकलने वाली प्रमुख नदियां सतलुज, सिन्धु, ब्रह्मपुत्र है जिसमें सतलुज नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप स्थित राक्षसतला से निकलती है इस नदी की कुल लम्बाई 1500 किमी. है यह शिवालिक पर्वत श्रृंखला को काटती हुई पंजाब में प्रवेश करती है। लुधियाना एवं फिरोजपुर इसके तटवर्ती नगर है। सिन्धु-यह तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है लगभग 2800 किमी. की यात्रा कर अबर सागर में गिरती है। ब्रह्मपुत्र-यह नदी तिब्बत के मानसरोवर झील से 80 किमी. की दूरी पर स्थित हिमानी से निकलती है, यह 2900 किमी. की यात्रा करते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है। नैनीताल से निकलने वाली नदी रामगंगा कन्नौज के निकट गंगा से मिलती है। यह 602 किमी. लम्बी है। छोटा नागपुर पठार से निकलने वाली नदी दामोदर, कोयल, स्वर्णरेखा है। दामोदर नदी को 'पश्चिम बंगाल का शोक' कहा जाता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Damodar Nadi Kahan Se Nikalti Hai