जयपुर का जंतर मंतर किसने बनवाया था?

(A) सवाई राजा जयसिंह
(B) अकबर
(C) जय सिंह
(D) माधोसिंह प्रथम

Answer : सवाई राजा जयसिंह

दिल्ली का जंतर मंतर सवाई राजा जयसिंह ने बनवाया था। उन्होंने इसका निर्माण वर्ष 1724 में करवाया था। जयपुर के राजा जयसिंह ने अपने शासनकाल में अनेकों वेधशालाओं का निर्माण ​कराया। इनमें मुख्य थीं — जयपुर की वेधशाला, उज्जैन की वेधशाला, मथुरा की वेधशाला, बनारस की वेधशाला। जंतर मंतर राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के बीचों-बीच स्थित है। मोहम्मद शाह के शासन काल में हिंदू और मुस्लिम खगोलशास्त्रियों में ग्रहों की स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई थी। जयसिंह ने इसे खत्म करने के लिए जंतर-मंतर का निर्माण करवाया था। जंतर मंतर का निर्माण समय और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए करवाया गया था। यहां दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्यघड़ी है जिसे वृहत् सम्राट यंत्र कहते हैं। यह सूर्यघड़ी स्थानीय समय बताती है। ग्रहों की गति नापने के लिए यहां विभिन्न प्रकार के उपकरण लगे हुए हैं। सम्राट यंत्र यह सूर्य की सहायता से वक्त और ग्रहों की स्थिति की जानकारी देता है। मिस्र यंत्र मिस्र यंत्र साल के सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन के बारे में बताता है।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी जयपुर
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ka Jantar Mantar Kisne Banwaya Tha