दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने किया था?

(A) अकबर
(B) नूरजहां
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां

Answer : शाहजहां

Explanation : दिल्ली के लाल किले का निर्माण शाहजहां ने किया था। शाहजहां का काल सफेद संगमरमर के प्रयोग का चरमोत्कर्ष काल माना जाता है। दिल्ली के लाल किले का निर्माण शाहजहां ने 1648 मेें करवाया था। इस किले के भीतर मोतीमहल, हीरामहल, नहर–ए–बहिश्त, शीश महल आदि इमारतें थीं। शाहजहां के अन्य निर्माण कार्यों में आगरा की मोती मस्जिद, दिल्ली की जामा मस्जिद, आगरा का ताजमहल आदि है। नूरजहां ने 1626 ई. में एत्माद्दौला का मकबरा बनवाया। मुगलकालीन वास्तुकला के अंतर्गत निर्मित यह ऐसी प्रथम इमारत है जो पूर्णरूप से बेदाग सफेद संगमरमर से निर्मित है। अकबर ने आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा आदि का निर्माण करवाया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Lal Kile Ka Nirman Kisne Kiya Tha