दिल्ली के मुख्यमंत्री को शपथ कौन दिलाता है?

(A) उप राज्यपाल
(B) राष्ट्रपति
(C) मुख्य सचिव
(D) मुख्य न्यायाधीश

arvind-kejriwal

Answer : उप राज्यपाल (Lieutenant Governor)

Explanation : दिल्ली के मुख्यमंत्री को शपथ उप-राज्यपाल दिलाता है। भारत के राष्ट्रपति की तरह, राज्य के राज्यपाल या उप-राज्यपाल के पास कुछ शासनात्मक, विधायी और न्यायिक शक्तियां होती हैं। उसके पास कुछ विवेकाधीन या आपातकालीन शक्तियां भी हैं। परन्तु राष्ट्रपति के विपरीत, राज्यपाल के पास कोई राजनयिक या सैन्य शक्तियां नहीं होती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को पहली बार 28 दिसंबर 2013 को तत्कालीन उप राज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री पद की एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अपने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। 16 फरवरी 2020 को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
Tags : उपराज्यपाल दिल्ली मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Mukhyamantri Ko Sapath Kaun Dilata Hai