दिल्ली के नए निर्वाचन आयुक्त कौन है?

(A) एसके श्रीवास्तव
(B) विजय कुमार देव
(C) वंजना एन. सरना
(D) नीरज कुमार गुप्ता

Answer : विजय कुमार देव

Explanation : दिल्ली के नए निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 21 अप्रैल 2022 को पूर्व मुख्य सचिव विजय कुमार देव को दिल्ली के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने एसके श्रीवास्तव की जगह ली है। एस के श्रीवास्तव 21 अप्रैल 2022 को पद से सेवानिवृत्त हो गए जिसके बाद देव को पद पर नियुक्त किया गया। श्रीवास्तव हाल में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मार्च 2022 में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा को टाल दिया। विजय कुमार देवका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह साल की अवधि तक या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक जो भी पहले हो, रहेगा।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Naye Nirvachan Aayukt Kaun Hai