दिल्ली के प्रथम उप राज्यपाल कौन थे? First Lt Governor of Delhi

(A) बालेश्वर प्रसाद
(B) आदित्य नाथ झा
(C) एम.सी. पिंपुटकर
(D) कृष्ण चंद

Answer : आदित्य नाथ झा (Aditya Nath Jha)

Explanation : दिल्ली के प्रथम उप राज्यपाल आदित्य नाथ झा (Aditya Nath Jha) थे। जिनका कार्यकाल 7 नवंबर, 1966 से 19 जनवरी, 1972 तक रहा। पद्म विभूषण से सम्मानित आदित्य नाथ झा (18 अगस्त 1911 - 1972) भारतीय सिविल सेवा में 1936 बैच के अधिकारी थें। वे कैम्ब्रिज के जीसस कॉलेज में शिक्षित होकर निकल और 16 सितंबर 1936 को भारतीय सिविल सेवा में आये और नवंबर 1939 में भारतीय राजनीतिक सेवा में स्थानांतरित होने से पहले एक सहायक मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के रूप में संयुक्त प्रांत में सेवा की। इसके अलावा वह वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति भी रह चुके है। आपको बता दे कि दिल्ली के प्रशासक पद पर अभी तक 21 लोग रहे हैं और जिन लोगों ने इस पद को 1991 के बाद संभाला है उनको लेफ्टिनेंट गवर्नर या उपराज्यपाल कहा जाता है। आम तौर पर इस पद पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी (13 लोग) ही नियुक्त किये जाते रहे हैं। वर्तमान में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना है।
Tags : उपराज्यपाल दिल्ली
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Pratham Up Rajyapal Kaun The