दिल्ली के वर्तमान लोकायुक्त कौन है 2022

(A) न्यायमूर्ति एचसी मिश्र
(B) न्यायमूर्ति राजेंद्र नाथ अग्रवाल
(C) न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्र
(D) न्यायमूर्ति मनमोहन सरिन

Answer : न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हरीश चंद्र मिश्र

Explanation : दिल्ली के वर्तमान लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हरीश चंद्र मिश्र है। झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से रिटायर्ड जज हरीश चंद्र मिश्रा (Harish Chandra Mishra) को दिल्ली का लोकायुक्त (Delhi Lokayukta) 23 मार्च 2022 को नियुक्त किया गया। वह अगले 5 साल के लिए दिल्ली के लोकायुक्त बने रहेंगे। दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से खाली था। 15 मार्च को जारी अधिसूचना जारी कर उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) अनिल बैजल ने न्यायमूर्ति मिश्रा को लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले जस्टिस रेवा खेत्रपाल की नियुक्ति हुई थी। दिसंबर 2020 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया था।

जस्टिस मिश्रा झारखंड न्यायिक सेवा के पदाधिकारी रहे हैं। इसके बाद वह झारखंड हाईकोर्ट के जज बने, कुछ माह पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता से पहले के दिनों में शिक्षाविद् थे। वह राय साहिब की उपाधि से नवाजे गए थे। मिश्रा के पिता न्यायमूर्ति विश्वनाथ मिश्रा वर्ष 1981 में पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 1974 में पटना हाई स्कूल से माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा पास करने वाले मिश्रा ने उच्च शिक्षा भागलपुर के कालेज से प्राप्त की है। उन्होंने जमशेदपुर से भी पढ़ाई की है। वर्ष 1984 में पटना ला कालेज से एलएलबी करने के बाद पटना हाईकोर्ट में वकालत की। वह कानून की कई पुस्तकें लिख चुके हैं। वह चारा घोटाला मामलों की सुनवाई के लिए वर्ष 2001 से 2002 तक अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश, सीबीआई रांची के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। 30 अगस्त 2019 से 16 नवंबर 2019 तक झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह 26 मार्च 2021 को झारखंड हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Vartaman Lokayukt Kaun Hai