दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति कौन बनीं है?

(A) नजमा अख्तर
(B) जेरेमी लालरिनुंगा
(C) कर्णम मल्लेश्वरी
(D) कुंजारानी देवी

Answer : कर्णम मल्लेश्वरी

Explanation : दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी बनीं है। दिल्ली सरकार ने ओलंपिक मेडल जीतने वालीं भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी (Karnam Malleswari Profile) को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (डीएसयू) (Delhi Sports University) की पहली कुलपति पद पर नियुक्त किया है। भारतीय वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। ये प्रतिष्ठित सम्मान उन्होंने साल 2000 में हासिल किया था। इसके अलावा कर्णम मल्लेश्वरी ने 1993 में विश्व चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया और 1994 और 1995 में लगातार 54 किग्रा विश्व खिताब जीता। कर्णम को अर्जुन पुरस्कार (1994), राजीव गांधी खेल रत्न (1999) और पद्म श्री (1999) पदक से नवाजा गया

आंध्र प्रदेश के वोसवानिपेटा हैमलेट में जन्मी कर्णम मल्लेश्वरी का बचपन से खेलों की तरफ झुकाव रहा। घरवालों ने भी उनका खूब सपोर्ट किया। कर्णम मल्लेश्वरी ने 12 साल की उम्र में खेल की दिशा में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। पूरी दुनिया ने उनका नाम तब जाना जब 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम ने ये मुकाम हासिल किया। कुल 240 किलोग्राम में उन्होंने स्नैच श्रेणी में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाते हुए, कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
Related Questions
Web Title : Delhi Khel Vishwavidyalaya Ki Pahli Kulpati Kaun Bani Hai