दिल्ली में कितने जिले हैं उनके नाम

(A) 5 जिले
(B) 9 जिले
(C) 10 जिले
(D) 11 जिले

Answer : 11 जिले

Explanation : दिल्ली में 11 जिले हैं, इनके नाम हैं– सेंट्रल दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली। जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या में सबसे बड़ा जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली है, सर्वाधिक विकास दर दक्षिण पश्चिम दिल्ली की है, सर्वाधिक लिंग अनुपात सेंट्रल दिल्ली का है और साक्षरता पूर्वी दिल्ली की सबसे अधिक है।

दिल्ली के इन 11 जिलों की संगठनात्मक व्यवस्था इस प्रकार है–
(क) पश्चिम जिला – अनुमंडलाधिकारी (पटेल नगर), अनुमंडलाधिकारी (रजौरी गार्डन), अनुमंडलाधिकारी (पंजाबी बाग)।
(ख) उत्तर जिला – अनुमंडलाधिकारी (मॉडल टाउन), अनुमंडलाधिकारी (नरेला), अनुमंडलाधिकारी (अलीपुर)।
(ग) मध्य जिला – अनुमंडलाधिकारी (सिविल लाइन्स), अनुमंडलाधिकारी (कोतवाली), अनुमंडलाधिकारी (करोल बाग)।
(घ) नई दिल्ली जिला – अनुमंडलाधिकारी (चाणक्यपुरी), अनुमंडलाधिकारी (दिल्ली कैंट), अनुमंडलाधिकारी (वसंतकुंज)।
(ङ) दक्षिण जिला – अनुमंडलाधिकारी (महरौली), अनुमंडलाधिकारी (साकेत), अनुमंडलाधिकारी (हौज खास)।
(च) दक्षिण-पश्चिम जिला – अनुमंडाधिकारी (द्वारका), अनुमंडलाधिकारी (कापसहेड़ा), अनुमंडलाधिकारी (नजफगढ़)।
(छ) उत्तर-पूर्व जिला – अनुमंडलाधिकारी (सीलमपुर), अनुमंडलाधिकारी (यमुना विहार), अनुमंडलाधिकारी (करावल नगर)।
(ज) पूर्व जिला – अनुमंडलाधिकारी (प्रीत विहार), अनुमंडलाधिकारी (मयूर विहार), अनुमंडलाधिकारी (गांधीनगर)।
(झ) उत्तर-पश्चिम जिला – अनुमंडलाधिकारी (सरस्वती विहार), अनुमंडलाधिकारी (रोहिणी), अनुमंडलाधिकारी (कंझावला)।
(ज) दक्षिण-पूर्व जिला – अनुमंडलाधिकारी (कालकाजी), अनुमंडलाधिकारी (सरिता विहार), अनुमंडलाधिकारी (डिफेंस कॉलोनी)।
(ट) शाहदरा – अनुमंडलाधिकारी (शाहदरा), अनुमंडलाधिकारी (सीमापुरी), अनुमंडलाधिकारी (विवेक विहार)।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Me Kitne Jile Hai Unke Naam