दिल्ली में गांवों की संख्या कितनी है?
(A) 320 गांव
(B) 112 गांव
(C) 98 गांव
(D) 81 गांव
Explanation : दिल्ली में गांवों की संख्या 112 है। दिल्ली में 11 जिले एवं 33 सब डिवीजन हैं। दिल्ली का संपूर्ण क्षेत्रफल 1,483 वर्ग किमी. है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का .05% है। शहरी क्षेत्रों का क्षेत्रफल 1113.65 वर्ग किमी. तथा ग्रामीण क्षेत्रों का क्षेत्रफल 369.65 वर्ग किमी. है। दिल्ली की भीगोलिक स्थिति उत्तर में 28°-24 से 28°-50' तक एवं पूर्व में 76°-50' से 77°-20' तक है। दिल्ली की लंबाई 51.90 किमी. तथा चौड़ाई 48.48 किमी. है। भूआकृतिक दृष्टि से दिल्ली को तीन भागों में बांटा गया हैं– 1. यमुना बाढ़ एवं गिरिपादीय मैदान (The Yamuna Flood and Piedment Plain) 2. पहाड़ी प्रदेश (The Ridge) और 3. मैदानी प्रदेश (The Plain)।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams