दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे 2020

(A) 11 फरवरी 2020
(B) 21 जनवरी 2020
(C) 24 जनवरी 2020
(D) 8 फरवरी 2020

delhi map

Answer : 8 फरवरी 2020

Explanation : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी 2020 में होंगे और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अनुसार चुनाव सिंगल फेज में होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी रखी गई है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार दिल्ली में करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं। चुनावी व्यवस्था में 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चुनावी आचार संहिता 6 जनवरी 2020 से लागू हो गई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा।
Tags : दिल्ली
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Mein Vidhan Sabha Chunav Kab Honge