दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक कौन है?

(A) भीम सेन बस्सी
(B) मंगू सिंह
(C) मनिंदर सिंह धीर
(D) अनंत कुमार

Answer : 28 सितंबर

Explanation : दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह है। 29 सितंबर 2021 को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मौजूदा प्रबंध निदेशक मंगू सिंह का सेवा विस्तार 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया था। बता दे कि मंगू सिंह का चौथी बार सेवा विस्तार किया गया है। 30 सितंबर 2021 को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था, जिसे दिल्ली सरकार ने फिर छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

बताते चलें कि मंगू सिंह दिसंबर 2011 में मेट्रो मैन ई. श्रीधरन के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रबंध निदेशक बनाए गए थे। दिसंबर 2016 में उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। मगर उस समय मेट्रो फेज तीन के निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण का काम आगे तय समय पर हो सके इसलिए उनका कार्यकाल दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया।

उसके बाद दोबारा दिसंबर 2020 से तीन महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया। फिर तीसरी बार 30 सितंबर 2021 तक के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब फिर चौथी बार मार्च 2022 तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है। चौथे सेवा विस्तार के बाद दिसंबर में उनके इस पद पर दस साल पूरे हो जाएंगे। बताते चलें कि मंगू सिंह मूलरूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने 1981 में इंडियन रेलवे सर्विसेज ऑफ इंजीनियर्स की परीक्षा पास की। वह इंडियन रेलवे में कई पदों पर रहने के साथ कोलकाता मेट्रो रेलवे के साथ 1989-1996 तक काम किया।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Metro Rail Nigam Ke Prabandh Nideshak Kaun Hai