दिल्ली शहर का प्राचीन नाम क्या है?

(A) मद्रास
(B) कलकत्ता
(C) इंद्रप्रस्थ
(D) बड़ौदा

india gate

Answer : इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)

Explanation : दिल्ली शहर का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ है। इंद्रप्रस्थ (Indraprastha) का अर्थ होता है इंद्रदेव का शहर मतलब जहां पर इंद्र निवास करते हैं। इसके प्रमाण महाकाव्य ‘महाभारत’ में भी मिलते हैं उस समय यह पांडवों की राजधानी हुआ करता थी। दिल्ली भारत की एक प्रमुख यमुना नदी के किनारे पर स्थित बहुत प्राचीन नगर है जिसका इतिहास भी बहुत पुराना है। महाराज पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अंतिम हिंदु सम्राट माना जाता है| दिल्ली का नाम दिल्ली कैसे पड़ा के संदर्भ में कहा जाता है कि ईसा पूर्व 50 में मौर्य राजा थे जिनका नाम था धिल्लु। उन्हें दिलु भी कहा जाता था। माना जाता है कि यहीं से अपभ्रंश होकर नाम दिल्ली पड़ गया। जबकि कुछ इतिहासकार कहते हैं कि तोमरवंश के एक राजा धव ने इलाके का नाम ढीली रख दिया था क्योंकि किले के अंदर लोहे का खंभा ढीला था और उसे बदला गया था। यह ढीली शब्द बाद में दिल्ली हो गया।
Tags : दिल्ली नई दिल्ली सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Shahar Ka Prachin Naam Kya Hai