दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

(A) मनीष सिसोदिया
(B) राखी बिड़ला
(C) राम निवास गोयल
(D) अरविंद केजरीवाल

Answer : राम निवास गोयल

Explanation : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल है। उनको 24 फरवरी, 2020 को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर राम निवास गोयल के नामांकन का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में रखा, जिसे सर्वस​म्मति से पारित किया गया। राखी बिड़ला को उप-विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। राम निवास गोयल शहादरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या 62 है। 70 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 8 सीटें प्राप्त हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है।
Tags : दिल्ली विधानसभा वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Vidhan Sabha Adhyaksh Kaun Hai