धनु राशि का स्वामी कौन है?

(A) स्वामी सूर्य
(B) स्वामी बुध
(C) स्वामी शुक्र
(D) स्वामी गुरु

dhanu-rashi

Answer : स्वामी गुरु

धनु राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की राशि धनु है, वे हर गुरुवार गुरु ग्रह के निमित्त दान-कर्म करें। इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करें। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। बतादें कि ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियाँ बताई गयी हैं और इन राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं। जबकि नौ ग्रह नवग्रह होते है। कौनसा ग्रह किस राशि को संचालित करता है। अपनी नाम राशि के अनुसार आपको देवता की पूजा भी करनी चाहिए जिससे आपका ग्रह स्वामी प्रसन्न हो।

राशि और उनके स्वामी
मेष राशि : मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है।
वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को बताया गया है।
मिथुन राशि : बुध ग्रह इस राशी का स्वामी है।
कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चन्द्र देवता है।
सिंह राशि : सूर्य को सिंह राशि का स्वामी बताया गया है।
कन्या राशि : इस ग्रह का स्वामित्व बुध ग्रह के अधीन है।
तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है।
वृश्चिक राशि : इस राशि के देवता मंगल है।
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह को बताया गया है।
मकर राशि : इस राशि के देवता शनि देव को बताया गया है।
कुंभ राशि : शनि इस राशि के स्वामी है।
मीन राशि : स्वामी बृहस्पति ग्रह है।
Tags : धनु राशि
Related Questions
Web Title : Dhanu Rashi Ka Swami Kon Hai