‘ध्रुवाधिकरणिक का क्या अभिप्राय है?

(A) हिंदू विवाह में एक धार्मिक अनुष्ठान
(B) धान्य में राजा के अंश का संग्रह करने वाला अधिकारी
(C) ज्योतिषी
(D) तारों से दिशा का ज्ञान करने वाला नाविक

Question Asked : [UPPCS (Pre) Opt. History 2001]

Answer : धान्य में राजा के अंश का संग्रह करने वाला अधिकारी

गुप्तकाल में भूमिकर संग्रह करने के लिए 'धुवाधिकरण' तथा भूमि आलेखों को सुरक्षित करने के लिए 'महाक्षपटलिक' और 'कारणिक' नामक पदाधिकारी थे। न्ययाधिकरण नामक व्यापारी भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करते थे। सिंचाई की उत्तम व्यवस्था थी। गुप्त शासकों ने कुएं, तालाब, नहरों आदि का निर्माण करवाया था सम्राट चंद्र गुप्त ने जूनागढ़ के राज्यपाल वर्णदल के पुत्र चक्रपालित ने गिरनार में सुदर्शन झील के बांध का पुनिर्निमाण करवाया ​था। जो लोग राजकीय भूमि पर कृषि करते थे उन्हें अपनी उपज का एक भाग राजा को कर के रूप में देना पड़ता था। जो सामान्यत: छठां भाग होता था। गुप्त अभिलेखों में भूमिकर को उद्रंग तथा भागकर कहा गया है। स्मृति ग्रंथों में इसे राजा की बलि कहा गया है। नारद के अनुसार राजा प्रजा रक्षण के बदले में उपज का षठांश राजस्व के रूप में प्राप्त करने का अधिकारी होता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dhruvadhikaranik Ka Kya Abhipray Hai