जिबूती’ आचार संहिता किससे संबंधित है?
(A) कांगो द्रोणी का संरक्षण
(B) समुद्री डकैतों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय समूह
(C) नैतिकता का घोषणा-पत्र
(D) परमाणु परीक्षण संचालन सिद्धांत
Answer : समुद्री डकैतों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय समूह
Explanation : जिबूती' आचार संहिता समुद्री डकैतों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय समूह से संबंधित है। 'जिबूती आचार संहिता' को पश्चिमी हिन्द महासागर और अदन की खाड़ी में समुद्री चोरी और सशस्त्र डकैती को रोकने के विषय से संबंधित एक आचार संहिता के रूप में जाना जाता है। पश्चिमी हिन्द महासागर, अदन की खाड़ी और लाल सागर में समुद्री जहाजों पर होने वाली चोरी और सशस्त्र डकैती का मुकाबला करने के लिए इसे 29 जनवरी, 2009 को अपनाया गया था। वर्ष 2020 में हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से भारत भी इसमें बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुआ।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams