दो राजधानियों वाला पांचवां राज्य कौन बना है?

(A) मणिपुर
(B) केरल
(C) उत्तराखंड
(D) पश्चिम ​बंगाल

Answer : उत्तराखंड

Explanation : दो राजधानियों वाला पांचवां राज्य उत्तराखंड बना है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 4 मार्च 2020 को बजट पेश किए जाने के दौरान चमोली जिले के गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। आपको बता दे कि देहरादून राज्य की राजधानी है, लेकिन वह अभी भी अस्थायी राजधानी के रूप में ही है। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग नई नहीं है। राज्य आंदोलन के दौरान भी गैरसैंण को ही राजधानी बनाने की मांग थी। उत्तराखंड में प्रशासकीय तौर पर दो मंडल हैं, कुमाऊं और गढ़वाल। राज्य बनने के बाद गढ़वाल और राज्य की सीमा पर स्थित देहरादून को राजधानी बनाया गया तो कुमाऊं के नैनीताल में हाई कोर्ट बना रहा। इसके अलावा उत्तराखंड देश के चुनिंदा राज्यों में शुमार है, जहां राज्यपाल के लिए दो राजभवन हैं- देहरादून और नैनीताल में। ग्रीष्मकाल में राज्यपाल यहां प्रवास पर आते हैं।

सनद रहे कि आंध्र प्रदेश में 3 राजधानियों का प्रस्ताव है तो हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में 2-2 राजधानियां हैं। जम्मू-कश्मीर में भी 2 राजधानी हैं लेकिन पिछले साल इसे राज्य की सूची से हटाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी समसामयिकी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Do Rajdhaniya Wala Pachava Rajya Kaun Bana Hai