डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान लिखने मे कितना समय लगा?

(A) 6 वर्ष, 11 महीने और 28 दिन
(B) 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन
(C) 4 वर्ष, 10 महीने और 18 दिन
(D) 8 वर्ष, 09 महीने और 08 दिन

dr. bhimrao ambedkar

Answer : 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन

Explanation : डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान लिखने मे 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन समय लगा। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें अब 465 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है। भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए एक संविधान सभा का निर्माण किया गया था। डॉ राजेंद्र प्रसाद को इसका स्थायी अध्यक्ष चुना गया, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। इस संविधान सभा ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन मे कुल 114 दिन बैठक की, इसकी बैठकों में प्रेस और जनता को भाग लेने की पूर्ण स्वतन्त्रता थी। भारतीय संविधान की वास्तविक प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हाथों से लिखी गई थी। इसे इटैलिक स्टाइल में काफी खूबसूरती से लिखा गया था जबकि हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों से बखूबी सजाया और संवारा था। हाथों से लिखे संविधान को 24 जनवरी 1950 को ही साइन किया गया था। इसे 284 संसद सदस्यों ने साइन किया था, इसमें सिर्फ 15 महिला सदस्य थीं। इसके बाद 26 जनवरी से ये संविधान पूरे देश में लागू हो गया था।
Tags : भारत का संविधान भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dr Bheemrao Ambedkar Ko Samvidhan Likhne Me Kitna Samay Laga