ड्रेकेन्सबर्ग (Drakensberg) पर्वत कहाँ है?

(A) बोत्सवाना में
(B) नामीबिया में
(C) दक्षिण अफ्रीका में
(D) जाम्बिया में

Question Asked : UPPSC 2007

Answer : दक्षिण अफ्रीका में

ड्राकेन्स बर्ग पर्वत दक्षिण पूर्व अफ्रीका में पाया जाता है। इसका सर्वोच्च बिंदु हवाना एंटरलेन्याना है। इस पर्वत की ऊंचाई 3482 मीटर है और लंबाई 1290 किमी. है। ड्रेकेन्सबर्ग का स्थानीय नाम क्वाथालम्बा है। केप प्रान्त में यह पठार दक्षिण की ओर चबूतरे के रूप में समुद्र तक नीचे उतरता है। इन चबूतरों को कारू कहते हैं। इनमें उत्तरी चबूतरे को महान कारू तथा दक्षिणी चबूतरे को लघू कारू कहते हैं। दक्षिणी-पश्चिमी भाग में कालाहारी का मरूस्थल है। यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित 2000 से 3000 मीटर ऊँची पहाड़ियाँ है।यह लेसोथो से पूर्वी केप तक फैला हुआ है। सबसे ऊँची चोटी 3482 मीटर है। इससे लिम्पोपो आदि नदियाँ निकलती है। यहनामीब मरुस्थल, कालाहारी रेगिस्तान और हिन्द महासागर से घिरा है। यह पूर्वी नम हवाओं को पश्चिम की ओर बढ़ने से रोकता है जिससे नामीब रेगिस्तान अधिक शुष्क हो गया है।
Tags : ऑस्ट्रेलिया भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Drakensberg Parvat Kaha Hai