दुनिया का सबसे छोटा आदमी कौन है?

(A) खगेंद्र थापा
(B) चंद्र बहादुर डांगी
(C) एडवर्ड नीनो हर्नान्डेज
(D) ली तंग्योंग

World's smallest man

Answer : कोलंबिया के एडवर्ड नीनो हर्नान्डेज (Edward Nino Hernandez)

Explanation : दुनिया का सबसे छोटा आदमी एडवर्ड नीनो हर्नान्डेज है। कोलंबिया के इस व्यक्ति की लंबाई 72.10 सेमी (लगभग 2 फीट और 4 इंच) है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 10 साल पहले उसका नाम गिनीज में दर्ज किया गया था। लेकिन साल 2020 में उसने एक बार फिर दुनिया का सबसे छोटा आदमी का खिताब अपने नाम कर लिया है। गिनीज ने उनके 34वें जन्मदिन समारोह के मौके पर उसे एक बार फिर सूचित किया है। गिनीज के अनुसार 10 मई 2020 को 34 साल के हो चुके एडवर्ड नए रिकॉर्ड की उपाधि के साथ अपने जीवन के नए साल की शुरुआत कर सकते हैं। हर्नान्डेज हाइपोथायरायडिज्म नाम की एक स्थिति से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी लंबाई बढ़ना बंद हो गई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे छोटे आदमी का प्रमाण पत्र एडवर्ड हर्नान्डेज को अपने गृहनगर बोगोटा में प्रदान किया गया था। इस दौरान उनके परिवार और उनके हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मौजूद थे। एडवर्ड ने कहा कि मैं वह सब कुछ हासिल कर सकता हूं, जो मैंने सोचा है। आकार और ऊंचाई कोई फर्क नहीं पड़ता, इच्छाशक्ति जरूरी है। उन्हें मूल रूप से साल 2010 में पहली बार दुनिया के सबसे छोटे जीवित व्यक्ति का खिताब मिला था। छह महीने बाद, खगेंद्र थापा को यह खिताब दे दिया गया था, जिनकी लंबाई 2 फीट, 2.41 इंच थी। थापा का निधन जनवरी 2020 में हुआ था। इसके बाद एडवर्ड को एक बार फिर दुनिया के सबसे छोटे आदमी का खिताब हासिल हो गया।
Tags : दुनिया का सबसे छोटा रोचक प्रश्नोत्तर
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Chhota Aadmi Kaun Hai