दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कौन सा है?

(A) कैसोवरी
(B) चियो सियाकी
(C) यूरोपीय हेरिंग गूल
(D) शुतुरमुर्ग

shock

Answer : कैसोवरी (Cassowary) पक्षी

दुनिया का सबसे खतरनाक कैसोवरी (Cassowary) पक्षी है। यह ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के जंगलों में पाई जाती है। आकार में बड़ी और भारी होने के कारण ये चिड़िया उड़ नहीं सकती। कैसोवरी का कद 1.8 मीटर तक और वजन करीब 80 किलो या उससे भी ज्यादा हो सकता है। एक बार गुस्सा हो जाने पर कैसोवरी सीधा अटैक करती है। ये अपने दुश्मन को पंजों से जख्मी करती है, फिर पेट फाड़ देती है। अपने पैरों से इस तरह अटैक कर इस चिड़िया ने कई लोगों की जान ली है। इसके शरीर की बनावट गहरा नीला रंग की होती है। इसके सिर पर हड्डियों से बनी एक टोपीनुमा चीज होती है, जो इसकी रक्षा करती है। इसका पूरा शरीर बालों से ढका रहता है, जो पंखनुमा लगते हैं, लेकिन ये उड़ नहीं सकती। मादा कैसोवरी साल में एक बार तीन से छह अंडे देती है। अंडों का आकार 13 सेंटीमीटर तक होता है। इन्हें सेने का काम नर कैसोवरी करते हैं। इनके बच्चे हल्के कत्थई (ब्राउन) रंग के होते हैं. फल और छोटे जीव-जंतु इनके पसंदीदा भोजन हैं।
Tags : जन्तु विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Khatarnak Pakshi Konsa Hai