दुनिया के दूसरे सबसे अमीर युवा कौन बने है?

(A) सचिन बंसल
(B) काइली जेनर
(C) रितेश अग्रवाल
(D) बिन्नी बंसल

Answer : रितेश अग्रवाल

Explanation : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर युवा रितेश अग्रवाल बने है। ओयो होटल्स (Oyo Hotels) के संस्थापक 24 साल के रितेश अग्रवाल के पास 1.1 अरब डॉलर (7800 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 (Hurun Global Rich List 2020) के अनुसार, अपने कमाई दौलत के आधार पर अग्रवाल दुनिया के सबसे युवा अरबपति हैं। पहले नंबर पर कॉस्मेटिक क्वीन काइली जेनर (Kylie Jenner) हैं जिनके पास 22 साल की उम्र में 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

रितेश अग्रवाल ने ओयो होटल की शुरुआत 2013 में की थी। इसमें सॉफ्टबैंक का पैसा लगा है। यह देश का सबसे बड़ा होटल चेन है और इसका वैल्यूएशन पहले ही 10 अरब डॉलर पहुंच गया है। इस स्टार्टअप ने अपना कारोबार अमेरिका और यूरोप में फैलाया है। ओयो होटल्स चीन का दूसरा सबसे बड़ा होटल चेन बन गया है। ओयो का महत्वाकांक्षी प्लान 2023 तक दुनिया का सबसे बड़ा होटल चेन बनना है।

युवा और अमीर लोगों की इस लिस्ट में 40 साल से कम उम्र के 90 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इनमें से 54 अरबपति ने अपने दम पर संपत्ति बनाई है और 36 को विरासत में मिली है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चीन के अरबपतियों के नाम हैं। चीन और अमेरिका के 25-25 अरबपति इसमें शामिल हैं। देश में सबसे ज्यादा 50 अरबपति मुंबई में रहते हैं। बेंगलुरु में 17, अहमदाबाद में 12 और हैदराबाद में 7 अरबपति रहते हैं।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ke Dusre Sabse Amir Yuva Kaun Bane Hai