दुनिया की सबसे गर्म जगह कौन सी है?

(A) अल अजीजिया
(B) डानाकिल डिप्रेशन
(C) डेथ वैली
(D) सहारा रेगिस्तान

Answer : डेथ वैली

Explanation : दुनिया की सबसे गर्म जगह डेथ वैली है। अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया के रेगिस्तानी इलाके डेथ वैली यानी मौत की घाटी में 12 जुलाई 2020 को तापमान 53.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले तीन सालों में दर्ज किया गया धरती का सबसे अधिक तापमान है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर कार्बन उत्सर्जन इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो 2030 तक डेथ वैली का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कैलिफोर्निया का यह रेगिस्तानी हिस्सा फ्लोरिडा पनाहले के पनामा सिटी तक करीब पौने तीन हजार किमी इलाके में फैला हुआ है। डेथ वैली का सामान्य तापमान भी 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। साल 1913 में यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था।

अमेरिकी माैसम वैज्ञानिक ब्राॅयन थाॅमसन के अनुसार डेथ वैली का तापमान इतना ज्यादा गर्म होने की बहुत सारी वजहें हैं। यहां बारिश बहुत कम होती है और सर्दी हाेती ही नहीं है। प्रशांत महासागर से उठी हवा जब तक यहां पहुंचती है, उसकी सारी नमी सूख चुकी होती है, इसलिए यहां सिर्फ गर्म हवाएं ही पहुंचती हैं। घाटी की सतह ऐसी है, जो सूरज की रोशनी में धधक उठती है। समुद्रतल से ज्यादा नीचे जाने पर हवा दबाव से गर्म हो जाती है और यह घाटी समुद्र तल से 190 फीट नीचे है। इन सबके अलावा एक सबसे महत्वपूर्ण कारण ग्रीन हाउस गैस का बढ़ता उत्सर्जन है। इसने गर्मी बढ़ने की रफ्तार 600 गुना तेज कर दी है। यहां जमीन पर तापमान और ज्यादा रहता है। यह घाटी लंबी और संकरी है लेकिन ऊंचे पहाड़ों से घिरी है। रात में भी यहां का तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रहता है।
Tags : अमेरिका रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ki Sabse Garm Jagah Kaun Si Hai