दुनिया में पहली बार इंसान की आवाज की रिकॉर्डिंग कब हुई थी?

(A) 19 मई 1855
(B) 20 जून 1860
(C) 9 अप्रैल 1860
(D) 14 जनवरी 1862

Answer : 9 अप्रैल 1860

Explanation : दुनिया में पहली बार इंसान की आवाज की रिकॉर्डिंग 9 अप्रैल 1860 को हुई थी। इस रिकॉर्डिंग मशीन को नाम दिया गया था फोनऑटोग्राफ। इसे फ्रांस के मॉर्टिनविले नाम के शख्स ने बनाया था। बताया जाता है कि यह आवाज किसी महिला या बच्चे की थी जो फ्रांस का एक लोकगीत गा रहा था। करीब 20 सेकंड की इस रिकॉर्डिंग को तकनीकी दिक्कतों के चलते दोगुनी रफ्तार से चलाना पड़ा था, तभी सही आवाज सुनना संभव हुआ। लेकिन भविष्य में संचार क्षेत्र के जरिए दुनिया की तस्वीर बदलने के लिहाज से यह वैज्ञानिक घटना महत्वपूर्ण साबित हुई। इस रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड करने के लिए धुएं से काले किए गए कांच पर उकेरी गई रेखा पर ध्वनि तरंगें भेजी गई थीं। इसने भेजी गई ध्वनि को रिकॉर्ड कर लिया गया था। इस तरह पहली बार इंसान की आवाज रिकॉर्ड की गई।
Tags : भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Mein Pahli Baar Insan Ki Aawaj Ki Recording Kab Hui Thi