दुनिया में सबसे लंबी नाक किसकी है?

Mehmet Ozyurek

Answer : मेहमेट ओजयूरेक (Mehmet Ozyurek)

Explanation : दुनिया में सबसे लंबी नाक तुर्की के मेहमेट ओजयूरेक (Mehmet Ozyurek) की है। 71 साल के मेहमेट कभी अपनी लंबी नाक के चलते हंसी का पात्र बना करते थे। लेकिन अब उसी नाक के चलते वाहवाही बटोर रहे हैं। अब उन्हें अपनी नाक पर गर्व हो रहा है। वह दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले जीवित व्यक्ति हैं। गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में उनकी नाक दर्ज कर ली गई है। मेहमेट की नाक की लंबाई 3.46 इंच या 8.8 सेंटीमीटर मापी गई है। अब तक की सबसे लंबी नाक थामस वेडर्स की थी। वह 1770 में इंग्लैंड में रहते थे। उनकी नाक की लंबाई 7.5 इंच थी। वेडर्स तब एक ऐसे सर्कस का हिस्सा थे, जहां वो अपनी लंबी नाक को दिखाते हैं।
Related Questions
Web Title : Duniya Mein Sabse Lambi Naak Kiski Hai