दुर्लभ सफेद जिराफ कहाँ पाये जाते है?

दुर्लभ सफेद जिराफ केन्या में पाये जाते है। हाल ही में 12 मार्च 2020 को मादा सफेद जिराफ और उसके बच्चे को शिकारियों ने अपना शिकार बना लिया था। जिसके बाद दुनिया में अब केवल एक नर सफेद जिराफ बचा है। आपको बता दे कि साल 2016 में इन दुर्लभ सफेद जिराफों को देखा गया था, जिसके बाद से इन्हें संरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन अब सिर्फ एक नर जिराफ बचा होने के कारण इस दुर्लभ जिराफ का अस्तित्व बचाना शायद संभव नहीं हो पाएगा। मांस और चमड़े के लिए जिराफ के शिकार में तेजी आयी है, जिसके चलते बीते 30 वर्षों में जिराफ की जनसंख्या में 40 फीसदी की कमी आ गई है। इशाकबिनी हिरोला कम्यूनिटी ही दुनिया में सफेद जिराफ की का संरक्षण करने वाली इकलौती कम्यूनिटी हैं। जिराफ का सफेद रंग का कारण एक जेनेटिक बदलाव होता है जिसे Leucism कहा जाता है, उसके चलते जिराफ का रंग सफेद होता है। इसमें त्वचा की कोशिकाओं के पिग्मेंटेशन को रुक जाता है। ल्यूसिज्म में आंखों के पास काला रंग बना रहता है।

(A) सूडान
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) केन्या
(D) अमेरिका

Answer : केन्या

Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Durlabh Safed Giraffe Kahan Paye Jate Hai