हिंदी व्याकरण PDF Book | Hindi Grammar Book PDF Download

hindi-vyakaran-by-pt-kamtaprasad-guru
लेखक
पं. कामताप्रसाद गुरु | Pt. Kamtaprasad Guru
Book Language
हिंदी | Hindi
पुस्तक का साइज
21.36 MB
कुल पृष्ठ
696

व्याकरण भाषा-संबंधी शाख है और भाषा का मुख्य अंग वाक्य है। वाक्य शब्दों से बनता है और शब्द प्रायः मूल-ध्वनियों से। लिखी हुई भाषा में एक मूल-ध्वनि के लिए प्रायः एक चिह्न रहता है जिसे वर्ण कहते हैं। वर्ण, शब्द और वाक्य के विचार से व्याकरण के मुख्य तीन विभाग होते हैं-(१) वर्णविचार, (२) शब्द-साधन, (३) वाक्य-विन्यास।
(१) वर्ण-विचार व्याकरण का वह विभाग है जिसमें वर्णों के आकार, उच्चारण और उनके मेल से शब्द बनाने के नियम दिये जाते हैं।
(२) शब्द-साधन व्याकरण के उस विभाग को कहते हैं जिसमें शब्दों के भेद, रूपांतर और व्युत्पत्ति का वर्णन रहता है।
(३) वाक्य-विन्यास व्याकरण के उस विभाग का नाम है जिसमें वाक्यों के अवयवों का परस्पर संबंध बताया जाता है और शब्दों से वाक्य बनाने के नियम दिये जाते हैं।

अगर इस पुस्तक संबंधी जानकारी में कोई गलती है या फिर इस पुस्तक से जुड़ा आपका कोई भी सुझाव अथवा शिकायत हो तो उसे यहां दर्ज कर सकते हैं।
Top Questions