आइंस्टीन को किस कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला?

(A) सापेक्षिकता के सिद्धांत के प्रतिपादन के लिए
(B) प्रकाश विद्युत प्रभाव की खोज के लिए
(C) प्रकाश विद्युत प्रभाव की क्वाण्टम सिद्धांत से व्याख्या के लिए
(D) द्रव्यमान ऊर्जा संबंध स्थापित करने के लिए

Question Asked : RRB 1998

Answer : प्रकाश विद्युत प्रभाव की क्वाण्टम सिद्धांत से व्याख्या के लिए

Explanation : वैज्ञानिक अलबर्ट आंइस्टीन ने प्लैंक के क्वांटम सिद्धांत के आधार पर प्रकाश विद्युत प्रभाव की सफल व्याख्या की। इस कार्य के लिए इन्हें 1921 में नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया। आइंस्टीन ने प्रदर्शित किया कि द्रव्यमान ऊर्जा के समतुल्य होता है। चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो। आइन्स्टीन के सूत्र के अनुसार, E=mc2। ये पियानो एवं वायलिन बजाने में निपुण थे। भौतिकी में चतुर्थ आयाम का परिचय इन्होंने भी दिया था।
सनद रहे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में ​भौतिक विज्ञान Physics GK से संबंधित सामान्य भौतिकी, ऊष्मा, तरंग गति और ध्वनि, प्रकाशिकी, स्थिर वैद्युतिकी, विद्युत धारा तथा चुम्बकत्व, आधुनिक भौतिकी, खगोलीय तथा अंत​रिक्ष विज्ञान, प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण, आविष्कार, आविष्कारक, अनुसंधान संस्थान, विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ आदि पर अनेक प्रश्न पूछे जाते है।
Tags : भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Einstein Ko Kis Karya Ke Liye Nobel Puraskar Mila