एल-नीनो किससे सम्बन्धित है

(A) समुद्री जलधारा
(B) समुद्री लहर
(C) वायुमण्डलीय विक्षोभ
(D) पर्यावरणीय विक्षोभ

Question Asked : [UP Higher Education Assistant Professor Exam 2016]

Answer : समुद्री जलधारा

सामान्यत: एल-नीनो समुद्री जलधारा से सम्बन्धित है। प्रशान्त महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना को अल-नीनो कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका के पश्चिम तटीय देश पेरू एवं इक्वाडोर के समुद्री मछुआरों द्वारा प्रतिवर्ष क्रिसमस के आस-पास प्रशान्त महासागरीय जलधारा के तापमान में होने वाली वृद्धि को अल-नीनो कहा जाता है। अल-नीलो के प्रभाव से प्रशान्त महासागर में समुद्र की सतह गर्म हो जाती है, इससे हवाओं के रास्ते और रफ्तार में परिवर्तन आ जाता है, जिसके चलते मौसम चक्र बुरी तरह प्रभावित होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : El Nino Kisse Sambandhit Hai