एलिफेंटा गुफा कहां स्थित है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) बिहार
(D) छत्तीसगढ़

Answer : महाराष्ट्र

Explanation : एलिफेंटा गुफा महाराष्ट्र में स्थित है। जो मुंबई से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर घारपुरी द्वीप पर स्थित हैं। एलीफेंटा की गुफाओं को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में वर्ष 1987 में शामिल किया जा चुका हैं। यह आकर्षित और दर्शनीय एलीफेंटा गुफाएँ मध्ययुगीन काल से रॉक-कट कला और वास्तुकला का एक शानदार नमूना है। एलिफेंटा गुफा (Elephanta Caves) को मूल रूप से घारपुरिची लेनि के नाम से भी जाना जाता हैं। 5वीं से 7वीं शताब्दी के दौरान के इस गुफा मंदिर का अधिकांश भाग भगवान शंकर को समर्पित हैं। यहां की गुफा में शिव, ब्रह्रा, विष्णु, सूर्य, इंद्र यम, गणेश स्कंद की मूर्तियां बनाई गयी है। शिव के विविध रूपों एवं लीलाओं से संबंधित मूर्तियां काफी अच्छी है। उत्तरी द्वार के सामने प्रसिद्ध त्रिमूर्ति है जो समस्त राष्ट्रकूल कला की सर्वोत्तम रचना है। पहले ऐसा समझा गया था कि यह ब्रह्रा, विष्णु एवं शिव को संयुक्त प्रतिमा है जिनकी गणना त्रिदेव में की जाती है। जे एन बनर्जी ने इस अवधारणा का खंडन करते हुए मूर्ति का तादात्म्य शिव के 03 रूपों शांत, उग्र, तथा शक्ति से करते हुए इसे महेश मूर्ति की संज्ञा दी है। बीच का मुख शिव के शांत दायी ओर का मुख रौद्र तथा दायी ओर का मुख (नारी मुख है) शक्ति रूप का प्रतीक है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास महाराष्‍ट्र
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Elephanta Gufa Kaha Sthit Hai