एलिफेंटा गुफा किसने बनवाया था?
(A) पुर्तगालियों ने
(B) पुलकेशी II
(C) राधाबाई सुबरायण
(D) बाणासुर
Explanation : एलिफेंटा गुफा किसने बनवाया था? वैसे इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। बादामी चालुक्य सम्राट पुलकेशी Ii द्वारा कोंकण के मौर्य शासकों की हार के समय से इस गुफा का रिकॉर्ड मिलता हैं। एलीफेंटा गुफा को उस समय पुरी या पुरिका के नाम से जाना जाता था और यह स्थान कोंकण मौर्यों की राजधानी थी। 9वीं शताब्दी के प्रारंभ में यहां सुंदर गुहायें उत्कीर्ण की गयी। मुख्य गुफा में एक विशाल मंडप है जिसके चतुर्दिक प्रदक्षिणापथ है। वर्गाकार गर्भगृह में विशाल शिवलिंग स्थापित है। चबूतरे से गर्भगृह में जाने के लिये सीढ़ियां बनाई गयी है। गर्भगृह के चारों ओर निर्मित देव प्रकोष्ठों में शिव के विविध रूपों की मूर्तियां बनी हैं। इनमें सर्वाधिक सुदर महेश मूर्ति भारतीय कला की धरोहर है। यहां की गुफा में शिव, ब्रह्रा, विष्णु, सूर्य, इंद्र यम, गणेश स्कंद की मूर्तियां बनाई गयी है। शिव के विविध रूपों एवं लीलाओं से संबंधित मूर्तियां काफी अच्छी है। उत्तरी द्वार के सामने प्रसिद्ध त्रिमूर्ति है जो समस्त राष्ट्रकूल कला की सर्वोत्तम रचना है। पहले ऐसा समझा गया था कि यह ब्रह्रा, विष्णु एवं शिव को संयुक्त प्रतिमा है जिनकी गणना त्रिदेव में की जाती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams