एलिफेंटा की ऐतिहासिक गुफा मंदिर किस भगवान को समर्पित है?

(A) भगवान विष्णु
(B) भगवान शिव
(C) भगवान सूर्य
(D) भगवान गणेश

Answer : भगवान शिव

Explanation : एलिफेंटा की ऐतिहासिक गुफा मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हिन्दू धर्म से सम्बंधित कई मूर्तिया एलीफेंटा गुफा में स्थापित हैं, जिसमे से सबसे ख़ास और प्रसिद्ध “त्रिमूर्ति” या तीन सिरों वाली भगवान शिव की मूर्ती शामिल हैं। इस मूर्ती को गंगाधर नाम से भी जाना जाता हैं जोकि गंगा नदी के धरती पर उतरने की अभिव्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं। इसके अलावा अर्धनारेश्वर यहाँ की एक ओर प्रसिद्ध मूर्ती हैं। वर्गाकार गर्भगृह में विशाल शिवलिंग स्थापित है। चबूतरे से गर्भगृह में जाने के लिये सीढ़ियां बनाई गयी है। गर्भगृह के चारों ओर निर्मित देव प्रकोष्ठों में शिव के विविध रूपों की मूर्तियां बनी हैं। इनमें सर्वाधिक सुदर महेश मूर्ति भारतीय कला की धरोहर है। यहां की गुफा में शिव, ब्रह्रा, विष्णु, सूर्य, इंद्र यम, गणेश स्कंद की मूर्तियां बनाई गयी है। शिव के विविध रूपों एवं लीलाओं से संबंधित मूर्तियां काफी अच्छी है। उत्तरी द्वार के सामने प्रसिद्ध त्रिमूर्ति है जो समस्त राष्ट्रकूल कला की सर्वोत्तम रचना है। पहले ऐसा समझा गया था कि यह ब्रह्रा, विष्णु एवं शिव को संयुक्त प्रतिमा है जिनकी गणना त्रिदेव में की जाती है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास महाराष्‍ट्र
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Elephanta Ki Aitihasik Gufa Mandir Kis Bhagwan Ko Samarpit Hai