एलन मस्क की संपत्ति कितनी है?

Answer : 304 अरब डॉलर

Explanation : एलन मस्क की संपत्ति करीब 304 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने पैसे कमाने के मामले में नए साल 2022 में जोरदार शुरुआत की। साल 2022 के पहले ही दिन उनको उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में 13.5 फीसदी तेजी आई। इससे कंपनी को 33.8 अरब डॉलर यानी करीब 2,51,715 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मस्क की कुल संपत्ति एक दिन में ही बढ़कर 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन के अनुसार उन्होंने 11 अरब डॉलर का टैक्स भरा है। यह रकम भारतीय रुपये में 8,33,35,06,50,000 रुपये बनती है। यह रकम दुनिया के कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है।

बता दे कि 10 साल की उम्र में एलन मस्क ने कम्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में उन्होंने 'ब्लास्टर' नामक एक वीडियो गेम तैयार किया जिसे एक स्थानीय मैग्ज़ीन ने उनसे पाँच सौ अमेरिकी डॉलर में ख़रीदा। इसे मस्क की पहली 'व्यापारिक उपलब्धि' कहा जाता है। 49 वर्षीय एलन मस्क के बिज़नेस की शुरुआत असल में साल 1999 में हुई, जब उन्होंने और उनके भाई किंबल ने अपनी सॉफ़्टवेयर कंपनी 'ज़िप-2' के लिए एक सफल डील तलाश ली।
Related Questions
Web Title : Elon Musk Ki Sampatti Kitni Hai