Environment GK Notes in Hindi for UPSC IAS Prelims & Mains

Environment GK Notes for UPSC in Hindi : दोस्तों UPSC Study Material PDF के अंतर्गत हम यहां इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट इन हिंदी Notes दे रहे है। Environment and Ecology Notes Civil Services Exam को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगा। State Level PCS की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट Notes पढना काफी उपयोगी साबित होगा। आप इस Environment Notes in Hindi को अपने दोस्तों को शेयर बटन के माध्यम से शेयर भी कर सकते है।

1. विश्व में सर्वाधिक नेट प्राथमिक उत्पादकता कहाँ पायी जाती है? – उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनोंख् दलदली क्षेत्रों में तथा नदियों के मुहाने वाले भागों में
2. भारत में प्रथम जैव मंडलीय क्षेत्र ‘नीलगिरि’ की स्थापना कग की गई थी? – 1986 में
3. भारत सरकार ने जैव विविधता अधिनियम कब पारित किया? – वर्ष 2002 में
4. भारत में ‘जैव विविधता का द्वार’ उपमा किस क्षेत्र को प्रदान किया गया है? – पूर्वोंत्तर के राज्यों को
5. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास अधिकरण की स्थापना की गयी थी? – 1987 में
6. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग द्वारा कब से वन रिपोर्ट का प्रकाशन किया जा रहा है? – 1987 से
7. भोपाल नदी त्रासदी कब और किसके कारण हुई थी? – 3 दिसंबर, 1984 को मिथाइल आइसोसाइनाइट (मिक) गैस के रिसाव के कारण
8. मनुष्य किन कार्यों द्वारा पारिस्थितिक तंत्र में अतिरिक्त ऊर्जा की आपूर्ति करता है? – कृषि तथा उससे संबंधित कार्यों द्वारा
9. महाद्वीपीय तथा महासागरीय तंत्रों की औसत नेट प्राथमिक उत्पादकता क्रमश: कितना है? – 773 तथा 152 ग्राम प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष
10. महासागर की औसत लवणता कितनी होती है? – 35%
11. महासागर की लवणता का प्रमुख कारक क्या है? – सोडियम क्लोराइड
12. ‘मांस लाइकेन रेनडियर एस्किमों मानव’ किस बायोम की खाद्य श्रृंखला क्रम है? – टुंड्रा बायोम
13. मिश्र किस नदी की देन है? – नील नदी
14. मृदा में औसतन कितना प्रतिशत कार्बनिक पदार्थ पाया जाता है? – 5-0% (Chh-PCS)
15. मृदा में खनिज पदार्थ की मात्रा कितनी पायी जाती है? – 40–45 प्रतिशत
16. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियंत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) कहां स्थित है? – नागपुर में
17. भारत में रेड पांडा प्राकृतिक रूप से किन क्षेत्रों में पाये जाते हैं? – पूर्वी भारत के उप-हिमालयी क्षेत्र (मुख्यत: पं. बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश)
18. सर्वाधिक उर्वरता को धारण करने वाला मृदा कण कौनसा है? – मटियार (Clay)
19. यूट्रिकुलेरिया, नेपेनथिस, डायोनिया एवं ड्रोसेरा पौधें किसके उदाहरण है? – कीटभक्षी
20. रन्ध्रों का खुलना और बन्द होना किस पर निर्भर करता है? – प्रकाश पर
21. राष्ट्रीय वन नीति (1988) के अनुसार देश में कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित होना चाहिए? – 33% (66.6% पर्वतीय क्षेत्रों में)
22. रासायनिक तत्वों का जीवमंडल पारिस्थितिकी तंत्र में प्रवेश किस माध्यम से होता है? – पौधों की जड़ों से
23. पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता का क्या अर्थ है? – प्रत्येक तत्व के उत्पादन तथा उपभोग में संतुलन
24. भारत को कितने जैव भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है? – 10 (दस)
25. पारिस्थितिकीय कार्यशीलता की आधारभूत इकाई क्या है? – पारिस्थितिकी तंत्र
26. भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल में मैंग्रोव वन कहां पाये जाते हैं? – क्रमश: पश्चिम बंगाल (2114 वर्ग किमी) एवं गुजरात (1140 वर्ग किमी) में
27. धारणीय विकास के मुख्य पाँच क्षेत्र कौन से हैं? – जल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि तथा जैव विविधता
28. फास्फोरस का प्राकृतिक भंडारण कहां होता है? – चट्टानों में
29. वाष्पोत्सर्जन किस प्रकार की क्रिया है? – जैवकीय
30. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहाँ स्थित है? – आस्ट्रेलिया



31. लक्षद्वीप समूह किस प्रकार के द्वीप हैं? – कोरल (मूँगा) द्वीप
32. वसा, कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन में से किसके निर्माण में सल्फर एक संघटक अवयव है? – प्रोटीन
33. वह मृदा जल जिसे पौधे अपनी जड़ों द्वारा अवशोषित करते हैं? – केशिका जल (UPPCS)
34. वायु द्वारा उड़कर दूसरे स्थान पर पहुँची मृदा कहलाती है? – वातोढ़ (Eolian Soil)
35. वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा आयतन व भारात्मक आधार पर कितना प्रतिशत होता है? – क्रमश, 78, 08 व 75.0%
36. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का विभिन्न यौगिकों में परिवर्तन क्या कहलाता है? – नाइट्रोजन स्थिरीकरण
37. वाष्पोत्सर्जन क्रिया के लिए कौन सा आवश्यक तत्व है? – पोटैशियम (K)
38. विटामिन A,D तथा कौरोटीन के निर्माण में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है? – प्रकाश की
39. विश्व की सर्वाधिक ‘अवसाद का परिवहन’ करने वाली कौनसी दो नदिया है? – क्रमश: यलो नदी (चीन) एवं गंगा नदी
40. विश्व में सर्वाधिक विविधता वाला वन क्षेत्र है? – उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
41. वे जन्तु जो दूसरे जन्तुओं का शिकार करके अपना भोजन प्राप्त करते हैं, क्या कहलाते है? – प्रिडेटर्
42. वैश्विक जैवविविधता का कितना प्रतिशत भाग भारत में पाया जाता है? – 7.5.8.0%
43. शुष्क हवा में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, ऑर्गन तथा CO2 की कितनी मात्रा होती है? – क्रमश: 78, 08, 20.95, 0.93 तथा 0.031 प्रतिशत
44. श्वसन के लिए सर्वाधिक उपयोगी पोषक तत्व कौन–सा है? – आयरन
45. श्वसन मूल (Pneumatophores) किस प्रकार के वनस्पतियों में मिलता है? – मैंग्रोव
46. सर्वाधिक उर्वर मृदा एवं मिट्टी कौनसी हैं? – दोमट मृदा एवं जलोढ़ मिट्टी (UPPCS)
47. सर्वाधिक कार्बनिक पदार्थ किस मृदा में पाया जाता है? – पीट मृदा
48. श्वसन की क्रिया क्याहै? – अपचायक
49. वनस्पतियों के सड़ने से कौन सी गैस निकलती है? – मीथेन
50. विश्व में कितने जैव विविधता के संवेदनशील स्थल (Hot Spots) हैं? – 35
51. सागर के जल के नीचे स्थित नितल में रहने वाले जीवों को कौन-सी संज्ञा प्रदान की जाती है? – बेन्थस
52. सागरीय आहार श्रृंखला तथा जाल में पोषण स्तर का कार्य करते है? – शैवाल (फाइटोप्लैंक्टन)
53. भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर प्राथमिक उत्पादकता पर क्या प्रभाव पड़ता है? – कम होती जाती है
54. सागरीय जल के सतह का औसत तापमान कितना होता है? – 26 सेंटीग्रेड
55. सारगेसम नामक विशिष्ट प्रकार की घास कहाँ पायी जाती है? – सारगेसो सागर
56. श्वसन किस प्रकार की जैविक प्रक्रिया है? – अपचयी (Catabolic)
57. विश्व के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का सकल नेट प्राथमिक उत्पादन (NIVP) कितना है? – 170.10 8 टन प्रतिवर्ष
58. सारगेसो सागर कहाँ स्थित है? – उत्तरी अटलांटिक महासागर
59. सुंडालैंड हॉटस्पॉट में भारत का कौन सा क्षेत्र सम्मिलित किया गया है? – निकोबार द्वीप
60. सैकड़ों वर्षों में अन्तरालोपरान्त वनस्पतिक समुदायों की रचना और आकार में आने वाली विभिन्नताओं को क्या कहते हैं? – अनुक्रमण (Succession)
61. स्टेपी जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता क्या है? – उच्च वार्षिक तापान्तर
62. स्थलीय परितंत्रों में सबसे बड़ा परितंत्र किसका होता है? – वन पारिस्थितिक तंत्र का
63. स्थायी बर्फ लाइन की (भारत में) क्या ऊँचाई है? – 4000 मीटर (UPPCS)
64. हरे पौधे सूर्य के विकिरण ऊर्जा को किस ऊर्जा में और कैसे परिवर्तित करते हैं? – रासायनिक ऊर्जा में प्रकाश संश्लेषण द्वारा
65. हाथी घास (Elephant Grass) किस बायोम की प्रमुख घास है? – सवाना बायोम
66. हॉट स्पाट (Hot Spots) की अवधारणा के प्रतिपादक कौन थे? – नार्मन मायर्स (1988)
67. मृदा में फास्फोरस का प्रमुख स्त्रोत क्या है? – एपेटाइट खनिज
68. सर्वाधिक प्रजाति विविधता किस भौगोालिक क्षेत्र में पायी जाती है? – भूमध्य रेखीय प्रदेश में
69. भारत में गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग की स्थापना कब की गयी थी? – 1982 में
70. भारत की ‘दामोदर नदी परियोजना’ किस नदी परियोजना की अनुकृति है? – टेनसी घाटी (1940, USA)

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Environment Gk Notes In Hindi