यूरो (Euro) किसकी मुद्रा है?

Whose currency is Euro

(A) दुबई
(B) दमोह
(C) न्यूजीलैंड
(D) यूरोपीय संघ

Answer : यूरोपीय संघ (European Union)

यूरो यूरोपीय संघ (European Union) की मुद्रा है। दो महाविध्वंसक विश्वयुद्धों की समाप्ति के उपरांत यूरोप के कुछ नेताओं ने यूरोप के शांतिपूर्ण विकास के लिए विचार प्रकट किए। वर्ष 1950 में फ्रांसीसी विदेश मंत्री रॉबर्ट सचुमन ने एक यूरोीय के संगठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव का पहला चरण पश्चिमी यूरोप के कोयला और इस्पात उद्योग का एकीकरण था। इन्ही वर्षों में छ: देशों बेल्जियम, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, लक्सबर्ग, और नीदरलैंड ने यूरोपियन कोल एंड स्टील कम्यूनिटी (ECSC) की स्थापना हेतु पेरिस की संधि पर हस्ताक्षर किया। ई.सी.एम.सी. के सफलता के बाद इससे अधिक 'यथा निकट संघ' (Ever Claser Union) के स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके साथ ही 1957 में रोम की संधि हुई। जिसमें यूरोपियन इकोनोमिक कम्यूनिटी (EEC) और यूरोपियन एटज्ञॅमिक एजर्नी कम्यूनिटी (यूराटोम) की स्थापना हुई। वर्ष 1967 में तीनों पूर्ववर्ती संस्थाओं ई.सी.एस.सी. ई.ई.सी. और यूरोटोम को मिलाकर एक नई संस्था यूरोपियन कम्यूनिटी (EC) का गठन किया गया। यही यूरोपियन कम्यूनिटी 1992 तक आते—आते मेस्ट्रीच संधि से यूनियन (EU) कम्यूनिटी (EC) का गठन किया गया। यही यूरोपियन कम्यूनिटी 1992 तक आते—आते मेस्ट्रीच संधि से यूनियन (EU) में तब्दील हो गई। यूरोपियन यूनियन की शक्तियां और क्षेत्र पूर्ववर्ती किसी भी संस्था से अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली है। इस संस्था ने अपने निर्माण के समय ही स्प्ष्ट कर दिया था कि यह विश्व रंगमंच पर प्रभावशाली भूमिका निभाएगी और ऐसा हुआ भी आज यह संस्था विश्व रंगमंच का प्रभावशाली खिलाड़ी है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी जनसंख्या
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Euro Kiski Mudra Hai