यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ की स्थापना कब हुई?

(A) 30 सितंबर 1961
(B) 3 मई, 1960
(C) 13 अगस्त 1961
(D) 31 दिसंबर, 1966

Answer : 3 मई, 1960

Explanation : यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना 3 मई, 1960 को हुई। इसकी स्थापना स्टाकहोम में सात देशों – ब्रिटेन, आंस्ट्रिया, डेनमार्क, नार्वे, स्विट्जरलैण्ड, स्वीडन तथा पुर्तगाल द्वारा की गई थी। किंतु अधिकांश संस्थापक सदस्यों के यूरोपीय संघ में सम्मिलित हो जाने के परिणाम स्वरूप इसके सदस्यों की संख्या केवल चार यथा– आइसलैण्ड, लिचेंस्टीन, नार्वे और स्विट्जरलैण्ड हैं, जिसमें नार्वे और स्विट्जरलैण्ड इसके संस्थापक सदस्य रहे हैं। इसकी स्थापना EEC के पैटर्न पर ही की गई थी तथा इसके उद्देश्य भी उसी के समान रखे गये थे। इसका उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों में परस्पर व्यापार के लिए कस्टम ड्यूटी तथा अन्य करों में धीरे-धीरे कटौती करना था। 31 दिसंबर, 1966 तक लगभग सभी टेरिफ समाप्त करके इसके मुख्य उद्देश्य को प्राप्त कर लिया गया था। द्वितीय उद्देश्य पश्चिमी यूरोप में एक बाजार की स्थापना करना था, जो कि 1972 में EEC से समझौते के द्वारा प्राप्त कर लिया गया था तथा तीसरा उद्देश्य विश्व व्यापार को बढ़ावा देना हैं। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : European Mukt Vyapar Sangh Ki Sthapna Kab Hui