यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम यूरोपीय संघ कब रखा?

(A) 1 जनवरी, 1958
(B) 1 नवंबर, 1993
(C) 1 जनवरी, 1973
(D) 1 नवंबर, 1981

Answer : 1 नवंबर, 1993

Explanation : यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम यूरोपीय संघ 1 नवंबर, 1993 को रखा। वर्ष 1991 में यूरोपीय आर्थिक समुदाय के तत्कालीन 12 राष्ट्रों ने नीदरलैंड के मेस्ट्रिच नगर में एक संधि (मेस्ट्रिच संधि) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें दो महत्त्वपूर्ण फैसले लिये गए। पहला, 'यूरोपीय समुदाय' का नाम बदलकर 'यूरोपीय संघ' (E.U.) कर दिया गया था। दूसरा, एक ही मुद्रा को पूरे यूरोप में लागू करने का फैसला लिया गया। यही संधि यूरो (EURO) मुद्रा के उदय की आधारशिला भी बनी। यह संधि नवंबर, 1993 से प्रभाव में आई। 'यूरोपीय संघ' नए रूप में 1 नवंबर, 1993 को अस्तित्व में आ गया। वर्तमान में यूरोपीय संघ की कुल सदस्य संख्या 28 है और 'यूरोपीय संघ' की कुल जनसंख्या अब 49 करोड़ है। बता दे कि यूरोपीय संघ (ईयू) 28 सदस्य देशों के एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है। ये सभी सदस्य देश यूरोप महाद्वीप में स्थित हैं।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन बेल्जियम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : European Samuday Ne Apna Naam European Sangh Kab Rakha