यूरोपीय संघ का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?

(A) बीजिंग
(B) ब्रुसेल्स
(C) टोक्यो
(D) काठमांडू

european-union

Answer : ब्रुसेल्स (Brussels, Belgium)

Explanation : यूरोपीय संघ का मुख्य कार्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है। यूरोपीय संघ (E.U.) की स्थापना में 1951 की 'पेरिस संधि' और 1957 की 'रोम की संधि' की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय संगठन 'यूरोपीय संघ' के नाम से जाना जाता है, उसका जन्म 1951 में पेरिस की संधि पर 6 राष्ट्रों के हस्ताक्षर करने से प्रारंभ हुआ था। ये राज्य फ्रांस एवं जर्मनी के अलावा बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड एवं लक्जमबर्ग थे। 'पेरिस संधि' द्वारा 'यूरोपीय कोयला एवं इस्पात समुदाय' (European Coal and Steel Community) का गठन किया गया। इस संगठन की सफलता से प्रेरित होकर इन्हीं 6 राष्ट्रों ने सन् 1957 में रोम में एक संधि की जिसके तहत 'यूरोपीय आर्थिक समुदाय' (European Economic Community-E.E.C.) की स्थापना की।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन बेल्जियम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : European Sangh Ka Mukhya Karyalay Kahan Sthit Hai